Move to Jagran APP

बही वसंती बयार से मदमस्त हुआ मन

जागरण संवाददाता, हाथरस : जिलेभर में शुक्रवार को वसंतोत्सव की धूम रही। मां शारदे का प्राकट्योत्सव मना

By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 01:00 AM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 01:00 AM (IST)
बही वसंती बयार से मदमस्त हुआ मन

जागरण संवाददाता, हाथरस : जिलेभर में शुक्रवार को वसंतोत्सव की धूम रही। मां शारदे का प्राकट्योत्सव मनाया गया।

loksabha election banner

सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल में वसंत पंचमी मनाई। प्रबंधक दिनेश सेकसरिया, प्रधानाचार्य केएएन शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया। शिक्षिका अर्चना सिंह ने स्तुति प्रस्तुत की। संगीत शिक्षिका नीता शर्मा ने भजन प्रस्तुत किए। रूपेश जैन, प्रीती जैन, प्रियंका जैन, मनोज शर्मा, मनीश, आरती वाष्र्णेय, हरिओम गुप्ता, उदय ¨सह, प्रिया शर्मा, कमलेश शर्मा, राजेश आदि थे।

डीपीएस में बाल कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या डॉ. नीरु सुमन बधाई दी। आरबीएस पब्लिक स्कूल मुरसान निदेशक रजनेश कुमार ने मां शारदे के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया। श्रीकृष्ण हरि शर्मा ने मंत्रोच्चारण किया। कार्यक्रम में सोनिया ¨सह, विजयवीर ¨सह, एके ¨सह, जीतेन्द्र ¨सह, सलीम खान, सुनीता कुमारी, नेहा शर्मा, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लेबर कॉलोनी में पंच कुंडीय हवन कराया। कार्यक्रम में राजकुमार खेतान, अनुज गर्ग, जयशंकर सारस्वत, संजीव वाष्र्णेय, रामनिवास शर्मा, गिरीश कुमार अग्रवाल, रामवीर ¨सह दादू, पुरुषोत्तम राठी, नेपाल ¨सह, राधाचरन सारस्वत प्रधानाचार्य, सुनीता मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर ¨सह, गौतम ¨सह, नन्नू ¨सह पौरुष, बाला ¨सह, लाखन ¨सह, सुधीर, संजीव, दिनेश मिश्रा, संध्या ¨सह, मोनिका, पूनम, वेद प्रकाश, मनोज, सतीश सारस्वत, ब्रजेंद्र आदि थे। संचालन संतोष कुमार, दिनेश शर्मा ने किया।

आर्य समाज सासनी द्वार में पंडित रूपराम शर्मा ने वसंती पंचमी के बारे में बताया। यज्ञ के पुरोहित पंडित रघुनंदन आर्य थे। कार्यक्रम में अरिवंद बंसल, मुन्नालाल, प्रेमचंद्र अग्निहोत्री, कैलाश जायसवाल, सूरजभान, विकास वाष्र्णेय, शालू गुप्ता, राधा शर्मा, परी, डॉ. वीपी ¨सह, पवन कुमार, दिनेश चंद गर्ग आदि थे। सेवा भारती ने नगला अलगर्जी माहौर बस्ती स्थित बाल संस्कार केंद्र व श्रीनगर नई बस्ती में महिला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र पर कार्यक्रम हुए। पूनम शर्मा, भवतेंद्र पाल ¨सह, हिमांशु गुप्ता, डॉ. महेंद्र कुमार शर्मा, गोपाल प्रसाद मिश्र, डॉ. हरीशंकर, सुधीर सिसोदिया, रजनी त्रिवेदी, मीनू वर्मा, विमलेश माहौर, गायत्री, राधा, रामवती देवी, विनीता, नीतू ¨सह, लक्ष्मी देवी आदि थे।

दिल्ली वाला मोहल्ला स्थित मंदिर ठाकुर मथुरादास पर भी समाज गायन के साथ फाल्गुनी महोत्सव की शुरुआत हो गई है। होली का कार्यक्रम हुआ। ब्रज की द्वार कहे जाने वाले हाथरस नगर में होलिका दहन स्थल पर डाढा पूजन किया गया। किला गेट बड़ी होली स्थल पर दोपहर को गोबर व मिट़टी के साथ होलिका दहन स्थल पर लेपन किया गया। इस मौके पर अतुल आंधीवाल, विश्नू शर्मा आदि मौजूद थे। आचार्य उपेंद्र नाथ चतुर्वेदी की अगुवाई में कार्यक्रम हुआ।

सादाबाद सेंट विवेकानंद पब्लिक स्कूल में मां प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश शर्मा व बच्चों ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। जनरल नॉलेज ओलम्पियाड में प्रदेश में 9वीं रैंक लाने वाले छात्र राघव अग्रवाल का सम्मान किया गया।

आरबीएस इण्टर कॉलेज में प्रधानाचार्य बीएस उपाध्याय ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर साधना गुप्ता, ओमप्रकाश चौधरी, प्रदीप गौतम, प्रमोद गौतम, दुर्गेश लवानियां, राजेन्द्र पाराशर, गजेंद्र ¨सह, मनीष सिकरवार, प्रेमपाल चौधरी, शुभम उपाध्याय आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.