परिजनों को बंधक बनाकर की लूटपाट
संवाद सूत्र, हाथरस जंक्शन : बुधवार की रात को भौगांव में आ धमके आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने जहां हथि
संवाद सूत्र, हाथरस जंक्शन : बुधवार की रात को भौगांव में आ धमके आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने जहां हथियारों के बल पर लूटपाट की। वहीं परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट करते हुए भाग जाने में सफल हो गए। इसकी सूचना कन्ट्रोल रूम पर दी गई तो इलाका पुलिस मौके पर आ गई। साथ ही इस मामले में छानबीन करते हुए लुटेरों की तलाश की।
जिले में लूट व चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सक्रिय गिरोह आए दिन किसी न किसी स्थान पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात हाथरस जंक्शन के भौगांव के रहने वाले नत्थीलाल पुत्र सामली ¨सह के मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। साथ ही परिजनों को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया। इन लोगों ने जब विरोध किया तो मारपीट कर दी और कमरे में बंद करते हुए लूटपाट की। परिजनों के अनुसार उनके यहां से करीब 25 हजार की नगदी के अलावा एक मंगलसूत्र, जंजीर, दो अंगूठी, चार जोड़ी पायल आदि लूट ले जाने में सफल हो गए।
बदमाशों के जाते ही मचाए गए शोर पर आसपास के लोग भी जाग गए। साथ ही लूट की जानकारी होते ही तत्काल ही इस मामले की जानकारी कन्ट्रोल रूम पर दी गई तो वहां से इलाका पुलिस भी आ गई। साथ ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए लुटेरों की तलाश की लेकिन कहीं भी कोई भी सफलता नहीं मिल सकी है। इस मामले में रवि कुमार पुत्र नत्थीलाल द्वारा तहरीर दे दी गई है। वहीं ग्रामीणों ने शीघ्र ही इस मामले का खुलासा किए जाने की मांग की है।