चुनाव ड्यूटी में बिगड़ गई दारोगा की हालत
हाथरस: चुनाव ड्यूटी के दौरान कोतवाली सदर के दारोगा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्
हाथरस: चुनाव ड्यूटी के दौरान कोतवाली सदर के दारोगा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया।
कोतवाली सदर में तैनात एसआइ रामपाल की ड्यूटी द्वितीय चरण के चुनाव में लगी थी। उन्हें सहपऊ में सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ लगाया गया था। सोमवार की शाम रामपाल ड्यूटी पर रवाना हो गए। रात में उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सीने में दर्द व सांस फूलने की समस्या के चलते उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उपचार मिलने के बाद उन्होंने कुछ बेहतर महसूस किया। तड़के वे फिर से ड्यूटी पर सहपऊ चले गए। मतदान केंद्रों के भ्रमण के दौरान फिर से उनकी हालत बिगड़ गई तथा सीने में दर्द उठने लगा। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने 108 एंबुलेंस के जरिए रामपाल को जिला अस्पताल भेजा तथा उनके परिजनों को खबर की गई। उन्हें लेटने में अधिक परेशानी हो रही थी। सूचना पर आरआइ रामफल अस्पताल पहुंचे। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। बाद में दारोगा को आगरा ले जाया गया।