प्रेमी के लिए ठुकराया सात जन्मों का रिश्ता
हाथरस : पति के साथ मायके में रह रही महिला सोमवार की शाम प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला हसायन क्षे
हाथरस : पति के साथ मायके में रह रही महिला सोमवार की शाम प्रेमी के साथ फरार हो गई। मामला हसायन क्षेत्र का है। महिला एक साल के बेटे के साथ घर से बाजार आई थी। शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसे तलाशते हुए हसायन पहुंचे। पति ने अभी तक थाने में मामले की शिकायत नहीं की थी।
हसायन प्रतिनिधि के अनुसार दो साल पहले हसायन के गांव की रहने वाली युवती की शादी सिकंदराराऊ निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ महीने के बाद महिला अपने पति के साथ मायके में आ गई तथा दोनों वहीं रहने लगे। मायके में ही महिला के बेटा हुआ। परिवार में सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। सोमवार की दोपहर महिला बाजार जाने की बात कहकर गांव से हसायन बाजार आई थी। साथ में एक वर्षीय बेटा भी था। देर शाम तक महिला लौटकर घर नहीं आई। महिला का पति उसे तलाशते हुए हसायन पहुंचा। मुख्य बाजार में घंटों महिला को तलाशा गया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। युवक के परिचित ने बताया कि गांव के ही एक युवक के साथ महिला को जाते देखा गया है। परिजन समझ गए कि वह अपने प्रेमी के साथ गई है।
दरअसल गांव के ही एक युवक के साथ महिला के संबंध थे। कुछ दिन पहले महिला के पति को इन संबंधों के बारे में पता चला गया था, जिसे लेकर घर में क्लेश भी हुई थी। इसके चलते महिला ने पति को छोड़ा। पति ने थाने में शिकायत नहीं की थी, लेकिन अपनी ओर से तलाशने में जुटे थे।
--