हृदयगति रूकने से किसान की मौत
हाथरस : सिकंदराराऊ थाना हसायन क्षेत्र के गांव सूआ मोहनपुर निवासी एक 45 वर्षीय किसान की हृदयगति रूक ज
By Edited By: Published: Mon, 23 Nov 2015 11:43 PM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2015 11:43 PM (IST)
हाथरस : सिकंदराराऊ थाना हसायन क्षेत्र के गांव सूआ मोहनपुर निवासी एक 45 वर्षीय किसान की हृदयगति रूक जाने से खेत में पानी लगाते समय मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया है।
राम सिंह पुत्र रतन सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी गांव सूआ मोहनपुर अपने खेत में पानी लगा रहा था तभी इसके सीने में दर्द उठा और घटना स्थल पर किसान ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना परिजनों को मिली तो परिजन दौड़ कर यहां पहुंच गये और गमगीन माहौल में मृतक किसान का अंतिम संस्कार किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें