'बलम पिचकारी, जो तूने मुझे मारी'
जागरण संवाददाता, हाथरस : दाऊजी मेले में शुक्रवार की रात पंजाबी दरबार ने जलवा बिखेरा। इसमें बालीवु
जागरण संवाददाता, हाथरस : दाऊजी मेले में शुक्रवार की रात पंजाबी दरबार ने जलवा बिखेरा। इसमें बालीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने जहां शानदार डांस पेश किया, वहीं पंजाबी ¨सगर भानु प्रताप ¨सह ने अपने गीतों से समां बांधा। इस दौरान गिद्दा डांस आकर्षण का केन्द्र रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व एमएलसी डा.राकेश ¨सह राना ने फीता काटकर किया। उनका स्वागत संयोजक बलवीर ¨सह वर्मा, सपा नगराध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा बंटी, हैप्पी अरोरा, गुलशन अरोरा, प्रशांत वर्मा, गिरीश गौड़ एडवोकेट व हरवंश अरोरा बल्ले ने किया। नाच-गाने की शुरुआत हुई ईश वंदना से। फिर शुरू हो गया पंजाबी दरबार का कार्यक्रम। इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र रही बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी। उनके मंच पर आते ही रौनक बढ़ गई। उन्होंने 'बलम पिचकारी जो तुने मुझे मारी, तो सीधी-साधी छोरी शराबी हो गई।' गीत पर नृत्य का जलवा बिखेरा। इस गीत पर उनके ठुमकों पर दर्शक झूम उठे और पूरा पंडाल सीटियों से गूंज उठा। एंकर गरिमा कपूर ने फिर से उन्हें बुलाया। उन्होंने हाल ही में चर्चित गाने पर डांस किया। उन्होंने 'डीजे वाले बाबू मेरा गाना लगा दे..।' गीत पर नृत्य शुरू किया तो पुलिस को व्यवस्था संभालने में पसीने छूट गए। इसके साथ ही कलाकारों ने गिद्दा डांस भी पेश किया जिसपर लोग जमकर नाचे।
बॉलीवुड पंजाबी ¨सगर भानु प्रताप ¨सह ने भी एक के बाद एक गाने पेश किए। वहीं लोगों की डिमांड पर एक बार मंच पर रात सवा बारह बजे मोनिका बेदी फिर आईं और उन्होंने फिर से डांस किया। इस बार उन्होंने 'तूने मारी एन्ट्री तो दिल में बजी घंटी' पर डांस किया। रात पौन बजे पंजाबी दरबार को समाप्त कर दिया गया और कलाकार रवाना हो गए। आभार संयोजक बलवीर ¨सह वर्मा ने जताया।
उखड़ी बेरीके¨डग, टूटी कुर्सियां
फोटो- 10-11
हाथरस : फिल्मी गीतों पर तड़क-भड़क वाले नृत्य पर दर्शक बेकाबू हुए तो सारी व्यवस्था फेल हो गई। युवा मनचले इस कदर उतावले हो गए कि उन्होंने जमकर शोर मचाना सीटी बजाना शुरू कर दिया। पुलिस ने कड़ाई की तो नारेबाजी कर दी और बेरीके¨डग पर चढ़ गए। उन्होंने पुलिस की भी कोई परवाह नहीं की। इतना ही नहीं उन्होंने तमाम कुर्सियां फेंक दी जिसके चलते भगदड़ सी मच गई। बाद में पुलिस ने इनको दौड़ा लिया।
पंजाबी दरबार के लिए शुरुआत से ही लोगों की जबरदस्त भीड़ जमा हो गई थी। ऐसे में प्रवेश को लेकर काफी गहमा-गहमी रही। पुलिस ने यहां पर व्यवस्था संभाली तो फिल्मी गाने बजते ही लोग पीछे से पत्थर फेंकने लगे। तमाम लोग बेरीके¨डग पर चढ़ गए। इतना हीं नहीं उन्होंने कुर्सियों की ¨फकाई भी शुरू कर दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। बाद में पुलिस ने इनको दौड़ाया। इस दौरान कई बार अव्यवस्था फैली, जिसे बमुश्किल संभाला गया। बाद में पुलिस ने पीछे ही डेरा जमा लिया। तब कहीं जाकर यह व्यवस्था संभाली। कई बार मंच से भी लोगों से शांति से बैठने की गुजारिश की गई, लेकिन किसी ने बात नहीं मानी।