दो सितंबर को लगेगी आरक्षण सूची
हाथरस : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में आरक्षण प्रक्रिया में शासन के नए पेच के बाद अब सूची को प्रकाश
हाथरस : त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन में आरक्षण प्रक्रिया में शासन के नए पेच के बाद अब सूची को प्रकाशन दो सितंबर को किया जाएगा। नियमों में बदलाव से आरक्षण तय किए जाने की अब तक की कवायद में फिर से संभावित संशोधनों को लेकर पंचायत राज महकमे में बंद कमरे में काम चला। मंगलवार तक इस सूची को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। इसी के बाद आरक्षण चार्ट जारी किया जाएगा।
जिला स्तर पर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख का आरक्षण तय किया जाना है। इसके लिए शासन ने पहले ही नियमावली जारी कर दी थी। इसमें गत चार चुनावों में आरक्षित सीटों के आधार पर चक्रानुक्रम में आरक्षण तय किया जाना है। अब शासन ने एसटी के आरक्षण में बदलाव किया है। एससी के सीटें भी बढ़ सकती हैं। इसी को लेकर नया आदेश देते हुए आरक्षण प्रक्रिया के लिए दो दिन का समय बढ़ाया गया है। नए आदेश के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने सोमवार को पूरे दिन कार्यालय के बाहर पहरा बैठाते हुए बंद कमरे में आरक्षण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया। मंगलवार तक आरक्षण का काम निपटा लिए जाने का दावा विभागीय सूत्रों ने किया है। इसके बाद ही जिलाधिकारी से अनुमोदन के बाद 2 से 4 सितंबर के बीच आरक्षण सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद आरक्षण पर लोगों से आपत्तियां ली
जायेंगी। प्रस्तावों के तर्क के आधार पर आवश्यक संशोधन के बाद अंतिम आरक्षण सूची जारी की जायेगी।