Move to Jagran APP

नए कब्रिस्तान में शव दफनाने पर विवाद

हाथरस : सहपऊ कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। इससे तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर एसडीए

By Edited By: Published: Tue, 04 Aug 2015 12:57 AM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2015 12:57 AM (IST)
नए कब्रिस्तान में शव दफनाने पर विवाद

हाथरस : सहपऊ कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर विवाद हो गया। इससे तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर एसडीएम व सीओ भी पहुंचे। अफसरों के हस्तक्षेप के बाद दूसरे कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया। आठ महीने में यह दूसरा मामला है।

loksabha election banner

गांव गुतहरा के निशारद अली (50) की बीमारी के चलते सोमवार को उनका इंतकाल हो गया। शव को दफनाने के लिए लोगों ने नए कब्रिस्तान में कब्र खुदवाई। हालांकि जमीन को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन है। दफनाने की बात पर दूसरा गुट एकत्र हो गया। फिर दोनों गुटों में मारपीट भी हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष उदयवीर ¨सह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाते हुए खोदी गई कब्र को बंद करा दिया। इसके बाद दूसरा गुट उत्तेजित हो गया। आनन-फानन उच्च अफसरों को जानकारी दी गई। मौके पर एसडीएम सादाबाद वैभव मिश्रा व सीओ सादाबाद नरेंद्र देव व अन्य थाने का फोर्स भी पहुंच गए। उत्तेजित लोग शव को नए कब्रिस्तान में दफनाने पर अड़े रहे। एसडीएम ने इसका आदेश पत्र मांगा तो कोई दिखा न पाया। अलबत्ता कुछ लोग जिला मुख्यालय आ गए। काफी देर तक स्थिति तनावपूर्ण रही। आखिरकार पुराने कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया।

इनका कहना है

दोनों पक्षों को समझाते हुए विवाद का शांतिपूर्वक समाधान करा दिया। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सो, शव पुराने कब्रिस्तान पर ही दफनाए जाएंगे।

-वैभव मिश्रा, उपजिलाधिकारी सादाबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.