आप का प्रदर्शन, एडीएम को ज्ञापन
संवाद सहयोगी, हाथरस : केंद्र व प्रदेश् की भाजपा सरकारों में भ्रष्टाचार, जन विरोधी नीतियों व लिप्त मं
संवाद सहयोगी, हाथरस : केंद्र व प्रदेश् की भाजपा सरकारों में भ्रष्टाचार, जन विरोधी नीतियों व लिप्त मंत्रियों के इस्तीफे की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने नगर में जुलूस निकाला। बाद में कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आप नेता यहां जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए और भाजपा सरकार व उसके भ्रष्ट मंत्रियों को हटाने की मांग को लेकर नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारी जुलूस निकाला गया। इसके बाद यह लोग कलक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी उदयीराम से मिले और उन्हें भाजपा सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों को हटाने के लिए ज्ञापन दिया, जिसमें कहा गया है कि भाजपा सरकार के भ्रष्ट मंत्रियों से देश दुर्गति व बर्बादी की ओर जा रहा है। केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे द्वारा आपीएल सट्टे के आरोपी ललित मोदी की मदद बीजा दिलाने में की गई है। बदले में मुख्यमंत्री के बेटे का लाभ पहुंचाया गया है। शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी ने चुनाव घोषणा पत्र में शिक्षा से जुड़ी अलग-अलग जानकारी देकर गुमराह किया गया है। महाराष्ट्र की बाल विकास मंत्री पर भी 206 करोड़ की खरीद के गलत आंकडों से भ्रष्टाचार किया है। इन मंत्रियों को तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में योगेश कटारा, भगवान ¨सह, रमेशचंद्र, वीरेंद्र आजाद, हर्षवर्द्धन, भीकंबर ¨सह, मुनेश कुमार, अमित शाक्य, देवेश श्रोती, राजेंद्र ¨सह राना, विवेक गुप्ता, दिनेश, पप्पू, खेमचंद्र, हरीश, चंद्रदेव मौर्य, अमित गौतम, प्रदीप कुमार, जगदीश यादव आदि थे।