भांजे के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला
हाथरस : भागे मामी-भांजे को पुलिस ने बरामद कर लिया। हालांकि मामी अपने भांजे के साथ रहने पर अड़ी है। म
हाथरस : भागे मामी-भांजे को पुलिस ने बरामद कर लिया। हालांकि मामी अपने भांजे के साथ रहने पर अड़ी है। महिला का चिकित्सीय परीक्षण कराया और उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
दो सप्ताह पहले इगलास का युवक अपनी मामी को लेकर फरार हो गया। माता-पिता की मौत के बाद युवक अपने मामा के घर रहने आ गया था। मामा के साथ वह मजदूरी करता था। इस दौरान मामी से उसके संबंध हो गए। फिर दोनों फरार हो गए। महिला के पति व भाई ने घटना की शिकायत की। महिला के पांच बच्चे हैं। दो बेटियों की शादी भी हो चुकी है। पुलिस व परिजनों के प्रयास से सोमवार को दोनों को बरामद कर लिया गया। महिला ने पुलिस से कहा कि वो भांजे के साथ रहना चाहती है। इस पर परिजनों से उसकी काफी कहासुनी हुई। मामा-भांजे में भी नोकझोंक हुई। बात बढ़ने पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की। एसडीएम ने बयान दर्ज करने से इंकार कर दिया।