आंदोलन की तैयारी में जुटी भाजपा
संवाद सहयोगी, हाथरस : प्रदेश सरकार के खिलाफ एक जुलाई को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के लिए भाजपा ने अपन
संवाद सहयोगी, हाथरस : प्रदेश सरकार के खिलाफ एक जुलाई को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन के लिए भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलना शुरू कर दिया है। इस धरने की तैयारियों के लिए रविवार को जिला भाजपा, युवा मोर्चा, नगर इकाई, महिला मोर्चा ने अलग-अलग बैठक कर रणनीति तैयार की।
जिला कार्यालय बाग बेनीराम पर नगर इकाई की अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह राना ने कहा कि सपा सरकार में कोई भी जन सुरक्षित नहीं है। लूट, चोरी, हत्या जैसे संगीन अपराधों की बाढ़ लगी हुई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष रमेशचंद्र आर्य ने कहा कि प्रशासन की मनमानी से व्यापारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी है। मूलचंद्र वाष्र्णेय ने कहा कि मीटर बाहर लगाने की आड़ में उत्पीड़न किया जा रहा है। कार्यक्रम को दिलीप पौद्दार, भगवान दास माहौर, संजय सक्सेना, मुकेश सोनी, गौरव, मुकेश कौशिक आदि ने विचार व्यक्त किए। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील गौतम ने युवा मोर्चा को पूरी तैयारी के साथ जुटने की अपील की। बैठक में यतेंद्र वाष्र्णेय, अंकित बंसल आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन मोनू राना ने किया।
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में सपा सरकार की खूब बखिया उधेड़ी। बैठक में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र ¨सह राना, अखिलेश गुप्ता, गुड़िया दिवाकर, रामवती कुशवाहा, मालती देवी, सुनीता, मायादेवी, संतोष गुप्ता आदि मौजूद थीं।