सपा शासन में बढ़ा अपराधों का ग्राफ
संवाद सहयोगी, हाथरस : सपा शासनकाल में अपराध व भ्रष्टाचार का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पुलिस ही सुरक्षि
संवाद सहयोगी, हाथरस : सपा शासनकाल में अपराध व भ्रष्टाचार का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पुलिस ही सुरक्षित नहीं हो तो आम जनता की सुरक्षा के बारे में क्या कहें?
ये बातें सिकंदराराऊ विधायक रामवीर उपाध्याय ने गांव मोहब्बतपुरा में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण करने के बाद कही। उन्होंने कहा, हाथरस को जिला बनवाने से लेकर सरकारी कार्यालय, बिजली घर, स्कूल, सड़क, पेयजल टकियां, आईटीआई कालेज, बरातघर आदि का निर्माण बसपा के शासनकाल में ही हुआ है। सिकंदराराऊ क्षेत्र भी इस विकास से अछूता नहीं है। सपा की सरकार बनी तो क्षेत्र में विकास कार्यों व बिजली घरों के निर्माण को रोक दिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष पति बनी सिंह बघेल ने कहा कि रामवीर उपाध्यायजी ने हमेशा विकास कार्यों को वरीयता दी है। यही वजह है कि हर गांव का विकास हुआ है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल, जिला पंचायत सदस्य अमर ¨सह पांडेय, अन्नू शर्मा, गेंदालाल शर्मा, रामखिलाड़ी शर्मा, प्रेमपाल ¨सह बघेल, कुशलपाल ¨सह, रानू पंडित, डॉ. रामकुमार शर्मा, प्रताप ¨सह माहौर, कमल ¨सह प्रधान, विजयपाल ¨सह माहौर, राज बहादुर शर्मा, बच्चू लाल शर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, सुनील राजौरिया, श्याम अग्निहोत्री, अनिल पंडित आदि मौजूद थे।