आध्ाी के बाद सुचारू नहीं हो सकी बिजली सप्लाई
जागरण संवाददाता, हाथरस : आंधी बारिश के बाद अभी देहातों की बिजली ढर्रे पर नहीं आई है। इस अंधड़ के चलते
जागरण संवाददाता, हाथरस : आंधी बारिश के बाद अभी देहातों की बिजली ढर्रे पर नहीं आई है। इस अंधड़ के चलते दर्जनों लोग बेघर हो गए हैं। इनकी तरफ अभी किस का ध्यान नहीं है। अधिकारी अभी सर्वे करने में ही लगे हुए हैं।
बिजली कर्मचारी फाल्ट को ठीक करने में जुटे हैं। टूटे पोलों को बदलवाया जा रहा है। इधर वन विभाग की टीम भी पेड़ों को हटवा रही है। इस आंधी बारिश के कारण शहर से लेकर देहातों तक काफी पेड़ टूट कर गिरे हैं। इनका आंकलन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। इधर बिजली ठीक न होने के कारण पेयजल की समस्या भी बनी हुई है।
सहपऊ प्रतिनिधि के अनुसार आंधी-तूफान के 48 घंटे बीतने के बाद भी क्षेत्र के गांवों में बिजली-पानी की जटिल समस्या किसानों के सामने बनी हुई है। विद्युत व्यवस्था सुचारू न होने के कारण पीने तक के पानी की किल्लत बनी हुई है। सहपऊ धर्मशाला स्थित मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार को भरण पोषण करने वाला गरीब शंकरलाल नट के आशियाना तेज आंधी व तूफान के चलते धरासाई हो गया। वह खुले आसमान में जीने को विवश हैं। गांव पीहुरा निवासी जयकिशोर शर्मा की पत्नी माया देवी अपने खेतों से घर की तरफ आ रहीं थी। रास्ते में आम का पेड़ टूटकर ऊपर गिरा और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आधी बारिश से पेड़ों के टूटकर गिर जाने के कारण काफी नुकसान हुआ है। मकान व दीवार भी इसमें ढह गई है। पेड़ों के मकानों पर गिर जाने के कारण काफी नुकसान हुआ है। डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगो की टीमें बनाते हुए सर्वे रिपोर्ट शीघ्र ही मांगी गई हैं।
बालक घायल
सादाबाद के कुरसंडा क्षेत्र में आंधी से विद्युत सप्लाई बंद है। ग्रामीण पीने के पानी को भी तरस गए। आंधी से गम्मन ¨सह का पुत्र रोहित घायल हो गया। इसका उपचार निजी चिकित्सालय में कराया गया है।
विधायक ने दिया आश्वासन
सादाबाद के गांव बमनई में पेड़ गिरने से बमनई निवासी कांती प्रसाद की झोपड़ी के ऊपर पेड़ गिर गया था, जिससे कंाती प्रसाद की मौत हो गई थी। विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने गुरुवार को घर पहुंच कर किसान दुर्घटना बीमा योजना से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बंगाली ¨सह, मुनेश शर्मा, योगेश त्यागी, डॉ.बनी ¨सह, कमल ¨सह बघेल, शिव शंकर शर्मा, रजनेश ¨सह, सुरेश मास्टर, गजेन्द्र ¨सह मौजूद थे।