कैंटर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, तीन घायल
हाथरस : थाना चंदपा के क्षेत्र मीतई बाई पर एक कैंटर ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिसस
By Edited By: Published: Fri, 22 May 2015 12:43 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2015 12:43 AM (IST)
हाथरस : थाना चंदपा के क्षेत्र मीतई बाई पर एक कैंटर ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर में सवार तीन लोग घायल हो गए।
गुरुवार की रात अनिल कुमार निवासी कुंवरपुर नगला बांस अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाकर अपने गांव जा रहा था। ट्रैक्टर पर गांव के ही अंशु पुत्र श्याम विनोद व नरेंद्र सिंह पुत्र जय सिंह सवार थे। बताते हैं कि रात आठ बजे के बाद पीछे से आ रहे एक कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार तीनों ही लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक अनिल को जिला बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अंशु व नरेंद्र सिंह का उपचार निजी चिकित्सालय में कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें