गंदगी को लेकर फूंका पुतला
लाला का नगला में सफाई व्यवस्था न होने पर आक्रोश गर्मी के चलते इंडिया मार्का हैड़पंप खराब जागरण
लाला का नगला में सफाई व्यवस्था न होने पर आक्रोश
गर्मी के चलते इंडिया मार्का हैड़पंप खराब
जागरण संवाददाता, हाथरस : गर्मी का मौसम शुरू हो गया है।ं सफाई का अभाव होने के कारण पीने के पानी की समस्या भी विकराल हो रही है। इंडिया मार्का टू हैंडपंप भी शोपीस बने हुए हैं। इस समस्या से त्रस्त लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पालिका प्रशासन का पुतला फूंका और समस्या के निदान की मांग की।
लाला का नगला चौक में गंदगी का अंबार है। यहां सफाई कर्मचारी आ नहीं रहे हैं। इसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अधिकारी अनजान बने हुए हैं। गर्मी के मौसम के चलते यहां पर बीमारी फैलने की संभावना प्रबल हो रही है। इतना ही नहीं मोहल्ले में पीने की पानी की समस्या है। दो इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। मरम्मत के नाम पर आश्वासन मिलता है।
आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही पालिका प्रशासन का पुतला फूंकते हुए नारेबाजी। इन लोगों का कहना है कि समस्या का निदान न हुआ तो उग्र आन्दोलन किया जाएगा। इस मौके पर मोहम्मद साबिर, मोहम्मद चांद, मोहम्मद शाहिद, निजामुद्दीन खान, नवाब अब्बासी, आकिल कुरैशी, जब्बार कुरैशी, अल्लादीन चौधरी, गप्पा पहलवान, छोटू, इमरान, अमन, ¨सधी,शकीला बानो, परवीन, मुख्यत्यार, तोती, समीना, जरीना, जर्राे, मुन्ना उपस्थित थे।
बी-पालिका में अनशन जारी
हाथरस : पालिका में चौथे दिन भी धरना जारी रहा। आक्रोशित लोगों ने पालिका प्रशासन से समस्या के निदान की मांग की है।
चावड़ गेट मोहल्ला तकिया के लोग पालिका में शुक्रवार से शौचालय पर दबंगई के चलते फिर से कब्जा कर लेने के विरोध में धरने पर बैठे हैं। चार दिन बाद भी समस्या का निदान न होने पर उनका आक्रोश और भड़क गया। साथ ही उन्होंने पालिका विरोधी नारे लगाए। इन लोगों का कहना था कि जिन लोगों ने दबंगई से यहां पर कब्जा किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए तत्काल कब्जा हटाया जाए। साथ ही यहां पर बरातघर की भी स्थापना कराई जा सकती है। धरने पर बैठे महिला पुरुष व बच्चे का कहना है कि चार दिन बाद भी उनकी बात को सुनने के लिए कोई नहीं आया है। वह समस्या का निदान न होने तक यहां पर धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने डीएम से भी न्याय की गुहार की है।