बीएसए दफ्तर पर शिक्षामित्रों ने काटा हंगाम
संवाद सहयोगी, हाथरस : शिक्षामित्रों के दूसरे बैच की काउंस¨लग कराकर उन्हें सहायक अध्यापक का दर्जा दिय
संवाद सहयोगी, हाथरस : शिक्षामित्रों के दूसरे बैच की काउंस¨लग कराकर उन्हें सहायक अध्यापक का दर्जा दिया जाना है। शनिवार को महिला और विकलांग शिक्षामित्रों से विकल्प मांग गए थे। इसके लिए कार्यालय पर सूची चस्पा कर दी गई, लेकिन उसमें तमाम खामियां देख शिक्षामित्र नाराज हो गए। दो महिला शिक्षामित्रों को सूची में पुरूष बना दिया और उनका नाम सूची में नहीं था। नाराज शिक्षामित्रों ने हंगामा किया और इसकी शिकायत जिलाधिकारी से कर दी। जिलाधिकारी ने बीएसए को तलब कर लिया।
शनिवार को विकल्प मांगे जा रहे थे, महिलाओं और विकलांगों की सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दी गई। बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्रों ने बताया कि तमाम जिलों में रोस्टर लागू नहीं किया जा रहा। देवरिया में तो स्वेच्छा से विद्यालय मांगे जा रहे हैं। कार्यालय पर सूची को देखकर कई महिला शिक्षामित्र परेशान हो गई। उनके नाम सूची में नहीं थे। विकलांग शिक्षामित्र का नाम भी सूची से गायब था। नाराज शिक्षामित्रों ने कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। बाद में खामियां होने पर जिलाधिकारी शमीम अहमद खान से शिकायत कर दी गई। जिलाधिकारी ने बीएसए को अपने कार्यालय पर तलब कर लिया। इस दौरान आदर्श वेलफेयर शिक्षामित्र एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा सहित अनेक शिक्षा मित्र मौजूद रहे।