दस बीघा गेहूं का लांकआग से हो गया खाक
संवाद सहयोगी, हाथरस : सादाबाद के कस्बा बिसावर के निकटवर्ती गांव रदोई में बीती रात अज्ञात व्यक्तियों
संवाद सहयोगी, हाथरस : सादाबाद के कस्बा बिसावर के निकटवर्ती गांव रदोई में बीती रात अज्ञात व्यक्तियों ने खेत में कटी रखी गेहूं की फसल में आग लगा दी। फसल जलकर खाक हो गयी। घटना के सम्बन्ध में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना बल्देव में तहरीर दी गई है।
थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव बनगढ़ निवासी हरिओम पुत्र महेन्द्र ¨सह का बल्देव के गांव रदोई के निकट 10 बीघा का चक है, जिसे उसने ग्राम रदोई बल्देव निवासी दुर्ग ¨सह पुत्र पत ¨सह को बाकी पर उठा दिया था। उक्त खेत में दुर्ग ¨सह ने गेहूं की फसल बोई थी। ओलावृष्टि व बरसात के बाद थोड़ी बची फसल को उसने कटवाकर खेत में ही रखवा दिया था। ताकि वह थ्रेसर से निकलवाकर कुछ अन्न हासिल कर सके, लेकिन कुदरत को यह मंजूर नही था। शुक्रवार की रात अज्ञात व्यक्तियों ने कटे रखे लांक में आग लगा दी। दस बीघा के इस लांक में आग लगने से पूरी फसल जलकर राख हो गई। किसान परिवार को जब फसल में आग लगने की जानकारी हुई तो वे मौके पर पहुंचे मगर तब तक पूरी फसल खाक हो चुकी थी। किसान दुर्ग ¨सह ने घटना के सम्बन्ध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना बल्देव में तहरीर दी है।