पोल से गिरा कर्मचारी गंभीर
हाथरस : बंच केबिल डालने का कार्य शहर में चल रहा है। शनिवार दोपहर को ठेकेदार के कर्मचारी पीडब्लूडी गे
By Edited By: Published: Sun, 19 Apr 2015 12:38 AM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 12:38 AM (IST)
हाथरस : बंच केबिल डालने का कार्य शहर में चल रहा है। शनिवार दोपहर को ठेकेदार के कर्मचारी पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के पास कार्य करा रहा था। बताते हैं कि इगलास के गांव नगला कुंआ निवासी ¨रकू पुत्र मोक्षपाल पोल पर चढ़कर कार्य कर रहा था। विद्युत पोल नीचे से जर्जर था। जैसे ही कर्मचारी पोल पर ऊपर चढ़ा तो वो नीचे आ गिरा। पोल से गिरने पर कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उसके साथी तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां से चिकित्सकों ने घायल को गंभीर हालत होने पर अलीगढ़ मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें