Move to Jagran APP

नवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जागरण संवाददाता, हाथरस : शनिवार नवरात्र के अंतिम दिन नवमी के मौके पर शहर के शक्तिपीठों पर आस्था का स

By Edited By: Published: Sat, 28 Mar 2015 06:11 PM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2015 06:11 PM (IST)
नवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जागरण संवाददाता, हाथरस : शनिवार नवरात्र के अंतिम दिन नवमी के मौके पर शहर के शक्तिपीठों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। घर-घर कन्या लांगुरा पूजन कर उपहार बांटे गए। मंदिरों पर चना-हलवा का प्रसाद वितरित किया गया। शाम को बिजली की रोशनी से नहाए देवी मंदिरों पर लोग उमड़ते रहे। महाआरती में भी लोगों ने भाग लिया और माता का गुणगान किया।

loksabha election banner

शनिवार की सुबह से ही बच्चों की टोलियां घूमती नजर आईं। घर-घर में देवी की लौंग-कपूर से पूजा की गई। पथवारी मंदिर, बौहरे देवी मंदिर, रमनपुर देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, हाथुरसी देवी, लेबर कालोनी, नेहरू कालोनी स्थित देवी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ लगी रही।

मुरसान गेट बौहरे देवी मंदिर पर तो सुबह से लेकर देर रात तक भीड़ लगी रही। भक्तों में अपार प्रेम नजर आया। सुबह से ही यहां चना-हलवा का प्रसाद बांटा गया। बास मंडी चौराहा से लेकर देवी मंदिर तक जगह-जगह साग पूरी, चना हलवा आदि का वितरण किया गया। भैरव मंदिरों को भी भव्यता के साथ सजाया गया। अन्य देवी मंदिरों पर भीड़ लगी रही। इन देवी मंदिरों पर आधी रात तक लोगों की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ती रही और जयकारे लगते रहे।

दूसरे दिन भी भक्तों ने दंडौती परिक्रमा लगाई। शहर में काली प्रदर्शन के साथ झाकियां निकाली गईं। रमनपुर चामुंडा देवी मंदिर पर भी पूजा अर्चना का दौर चला। आधी रात को इन शक्तिपीठों पर महाआरती भी की गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। राम दरबार मंदिर पर भी प्रसाद वितरण के साथ देवी की आराधना की और जयकारे भी लगाए गए।

हवन में पूर्णाहुति, कन्याओं का पूजन

हाथरस : नवरात्र की नवमी के मौके पर जहां वेदमंत्रों के साथ यज्ञ में पूर्णाहुति हुई, वहीं कन्याओं का भी जगह-जगह पूजन किया गया। शहर के चामुंडा देवी मंदिर पर शतचंडी यज्ञ चल रहा था। यहां पर आचार्य पंकज शास्त्री की देखरेख में पूर्णाहुति दी गई। वेदमंत्रों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.