सादाबाद में भी भाजपा का प्रदर्शन
संवाद सहयोगी, हाथरस : भारतीय जनता पार्टी विधान सभा क्षेत्र सादाबाद के पदाधिकारियों ने खेती किसानी सह
संवाद सहयोगी, हाथरस : भारतीय जनता पार्टी विधान सभा क्षेत्र सादाबाद के पदाधिकारियों ने खेती किसानी सहित तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रदेश सरकार के लापरवाह रवैये को लेकर स्थानीय एसडीएम कोर्ट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित आग्रह पत्र एसडीएम को सौंपा।
धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आगरा के पूर्व विधायक चौ. उदयभान ¨सह व भाजपा के युवा नेता सुभाष चौधरी ने कहा कि बेमौसम बरसात से बर्बाद आलू, गेहूं आदि फसलों का त्वरित सर्वे कराकर मुआवजा एवं आपदा से घबराकर दम तोड़ चुके एक दर्जन से अधिक किसानों को अभी तक उचित मुआवजा न देकर उत्तर प्रदेश सरकार घोर लापरवाही कर रही है। इसके अलावा गत दिनों हुई पुलिस भर्ती में भारी धांधली पर भी नाराजगी जताई गई। कहा गाय कि यह प्रदेश के ईमानदार युवकों के साथ भद्दा मजाक है। बोर्ड परीक्षाओं में भी इस बार भारी धांधली कर नकल कराई गई।
धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक चौ. बृजेन्द्र ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र ¨सह आचार्य, जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र ¨सह राना, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील गौतम, जिलामंत्री डा. देवचन्द्र गौड़, वरिष्ठ नेत्री प्रीती चौधरी, अल्का कुलश्रेष्ठ आदि ने भी सम्बोधित किया। धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से अशोक जैसवाल, डा. महेन्द्रपाल शर्मा, ऋषि कुमार रावत, शकुन्तला गौतम, गीता गौड़, अरविन्द्र चौधरी, जगवीर ¨सह, प्रेमवीर ¨सह, सत्यप्रकाश फौजी, बाल किशन गोयल, यतीश शर्मा, गीतम ¨सह, जितेन्द्र ¨सह बधौतिया सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी वैभव मिश्रा ने ज्ञापन को तत्काल मुख्यमंत्री के पास भेजने का आश्वासन दिया।