पालकी यात्रा में हुआ धमाल
संवाद सहयोगी, हाथरस : सादाबाद नगर में गुरुवार को ठा. मुरली मनोहर महाराज की पालकी यात्रा धूमधाम से न
संवाद सहयोगी, हाथरस : सादाबाद नगर में गुरुवार को ठा. मुरली मनोहर महाराज की पालकी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। भक्तों ने पालकी यात्रा में जमकर गुलाल उड़ाया।
जवाहर बाजार स्थित ठा. मुरली मनोहर महाराज मंदिर समिति के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष होली पर परम्परागत रूप से निकाली जाने वाली मुरली मनोहर महाराज की पालकी का पूजन व शुभारम्भ प्रख्यात कािर्ष्ण संत स्वरूपानंद महाराज, पूर्व ऊर्जामंत्री रामवीर उपाध्याय, रालोद नेता गिरेन्द्र चौधरी ने संयुक्त रूप से किया ।
पालकी यात्रा के शुभारम्भ से ही उमड़े भक्तों के हाथों में गुलाल के बैग लगे हुए थे। वे गुलाल उड़ाते हुए धार्मिक गीतों की धुनों पर थिरकते चल रहे थे। ऐसा लगा कि होली का पर्व वाकई में आज ही है। पालकी यात्रा जवाहर बाजार, चौक बाजार, सब्जीमण्डी, डाकखाना रोड, जयंतीभाई मार्ग, सूरजगंज, निरंजन बाजार इत्यादि स्थानों से होती हुई मंदिर पर जाकर ठहरी। यात्रा में संकीर्तन मण्डली के कलाकार भक्ति रस से परिपूर्ण गानों पर मोहक नृत्य कर रहे थे। महिलाएं भजन गाते और नृत्य करते चल रही थीं। बैण्ड बाजों की कर्णप्रिय धुनों पर युवा भी जमकर थिरक रहे थे। पालकी यात्रा में ठा. मुरली मनोहर मंदिर समिति के कार्यकर्ताओं के सहकारी संघ बिसावर के अध्यक्ष चौ. विजयपाल ¨सह, जिला पंचायत अध्यक्ष पति बनी ¨सह बघेल, सुभाष शर्मा के अलावा सुरक्षा की ²ष्टि से सीओ नरेन्द्र देव व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद थे।