सतना व माधुरी का हुआ चयन
हाथरस : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राजीव गांधी नेशलन फेलोशिप हेतु शोध छात्रवृत्ति के लिए
हाथरस : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राजीव गांधी नेशलन फेलोशिप हेतु शोध छात्रवृत्ति के लिए घोषित परिणाम में हाथरस की दो महिला अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
इस छात्रवृत्ति के लिए भारत से प्रतिवर्ष 2000 शोधार्थियों का चयन किया जाता है। इस बार प्रदेश के 421 शोधार्थियों का चयन हुआ, जिसमें सासनी के कोतवाली चौराहा निवासी दरोगा लखमी ¨सह की पुत्रवधु सतना का हिन्दी विषय में चयनित शोधार्थियों की सूची में प्रथम स्थान है।
वे डा. रोहिताश कुमार पाराशर के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। इन्होंने पीसी बागला कॉलेज से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है। गत वर्ष भी इनको यूजीसी के व्यावसायिक पाठ्यक्रम हेतु स्नातकोत्तर छात्रवृत्ति मिली थी। उस वरीयता सूची में भी इन्होंने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। दूसरी शोधार्थी हैं इनकी ननद माधुरी, जिन्होंने राजनीति विज्ञान विषय में चयनित शोधार्थियों की सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वे कौटिल्य के राजनीतिक दर्शन की आधुनिक परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता विषय पर डॉ. एसके रायजादा के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं। इन्होंने आरडी कन्या माहविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है।