मारपीट कर लूट ले गए ट्रैक्टर व ट्रोला
जागरण संवाददाता, हाथरस : धान बेचकर लौट रहे एक युवक को मारपीट कर ट्रैक्टर व ट्रोला लूट लिया गया। साथ
जागरण संवाददाता, हाथरस : धान बेचकर लौट रहे एक युवक को मारपीट कर ट्रैक्टर व ट्रोला लूट लिया गया। साथ ही युवक को रास्ते में फेंक दिया गया। इस मामले की तहरीर थाने में दे दी गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं ग्रामीणों ने रोष जाहिर किया है।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी रवेन्द्र पुत्र बनी ¨सह ट्रैक्टर में सवार होकर धान लेकर मथुरा गए थे। वहां से लौटकर हाथरस आ रहे थे कि तभी सात आठ लोगों ने उन्हें रोक लिया। मारपीट करते हुए लूटपाट की। चालक ने आरोप लगाया है उसे कनकपुर में छोड़कर बदमाश भाग जाने में सफल हो गए। ट्रैक्टर व ट्रोला को भी वे ले गए। इस बात की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। वह भी ट्रैक्टर व ट्रोला को तलाशने में जुट गए मगर कोई सफलता नहीं मिली।
इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई। इधर, ग्रामीणों ने इस लूट को लेकर रोष जाहिर किया है। साथ ही कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। समाचार लिखे जाने तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।