पुलिस को नहीं दिखा धारा 144 का उल्लंघन
संवाद सहयोगी, हाथरस : घर वापसी के नाम से धर्मांतरण के आयोजनों को रोकने में एड़ी से चोटी तक पसीना ब
संवाद सहयोगी, हाथरस : घर वापसी के नाम से धर्मांतरण के आयोजनों को रोकने में एड़ी से चोटी तक पसीना बहा रही पुलिस ने बुधवार को सरेआम धारा 144 के उल्लंघन पर कोई ध्यान नहीं दिया। समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहर में स्वागत रैली निकाली। यह रैली सभा के जिला महासचिव व नगर अध्यक्ष के चुनने पर निकाली गई। यह संगठन सत्ताधारी दल से जुड़ा है इसलिए इसे कानून तोड़ने की छूट दे दी गई।
जिले में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू है। 15 दिसंबर को महान दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला था। प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था को लेकर कार्यकर्ता लामबंद हुए थे। जुलूस की सूचना पर एसडीएम व कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने धारा 144 का तर्क देते हुए जुलूस रुकवा दिया तथा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया था।
बुधवार को अलीगढ़ रोड पर फिर से धारा 144 का उल्लंघन हुआ, लेकिन पुलिस-प्रशासन का कोई अधिकारी इसे रोकने के लिए दिखाई नहीं दिया। समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में रैली निकाली गई।
मनीष चौधरी को जिला महासचिव व नरेंद्र चौधरी को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शिल्पा गेस्ट हाउस पर दोनों पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रबल चौधरी व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने स्वागत किया। इसके बाद पदाधिकारियों व छात्रों ने स्वागत रैली निकाली। रैली शिल्पा गेस्ट हाउस से निकलकर तालाब चौराहा, रामलीला ग्राउंड होते हुए बागला कालेज पहुंची। यहां पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित भी किया। इस कार्यक्रम पर पुलिस प्रशासन के ध्यान न देने की वजह शायद यह भी रही कि यह छात्र संगठन सत्ता पक्ष का है। रैली शहर में घूमी, लेकिन इस आयोजन की अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। इस रैली में नितिन सेंगर, सौरभ, राजू, ¨रकू, सुंदर, पंकज, धर्मेंद्र, महावीर, नेत्रपाल, पप्पी, तरुण, देवेंद्र, राहुल, लाखन ¨सह, दीपक, जितेंद्र आदि छात्र नेता शामिल रहे।
---
इनका कहना है
किसी स्वागत रैली की जानकारी नहीं मिली। थाना प्रभारियों से पता करेंगे। इस तरह के आयोजन नहीं किए जा सकते। यदि धारा 144 का उल्लंघन हुआ है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अजय प्रताप ¨सह, एएसपी।