बच्चों को बताये गये यातायात के नियम
हाथरस : सादाबाद में यातायात जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को सेंट विवेकानंद सीनियर सैकें ड्री स्कू
हाथरस : सादाबाद में यातायात जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को सेंट विवेकानंद सीनियर सैकें ड्री स्कूल व श्री मोहनलाल आदर्श इंटर कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया गया।
क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र देव, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा व यातायात प्रभारी जगवीर ¨सह यादव ने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी और इनके पालन पर जोर दिया। उन्होंने बच्चों को बताया कि सड़क पार करने से पहले क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए।
इस दौरान शशि और दीपेश आदि ने सवाल पूछे। प्रधानाचार्य डा. जगदीश शर्मा व डा. मुकेश उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थी माह में एक या दो बार चौराहों पर जाकर अपनी सेवा देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि उनके राजमार्ग पर हैं इसलिए सड़क पर डिवाइडर और स्पीड ब्रेकर होने चाहिए।