अंतिम पड़ाव पर सक्रिय नजर आया एआरटीओ विभाग
संवाद सहयोगी, हाथरस : यातायात माह के अंतर्गत परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शहर में अभियान चलाया। बिन
संवाद सहयोगी, हाथरस : यातायात माह के अंतर्गत परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शहर में अभियान चलाया। बिना परमिट व ओवरलोड टेम्पो व मैजिक चालकों के खिलाफ व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। एआरटीओ विभाग ने डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों को बंद किया।
परिवहन विभाग ने अभियान के लिए सभी जिलों के एआरटीओ की अदलाबदली की है। यहां पर हापुड़ के एआरटीओ अश्वनी कुमार राजपूत को दो दिवसीय अभियान पर भेजा गया है। यहां के एआरअीओ बकरुद्दीन को दूसरे जिले में भेजा गया है। नवंबर के आखीर में विभागीय अधिकारियों की सक्रियता देखने को मिली। गुरुवार व शुक्रवार को एआरटीओ अश्वनी कुमार राजपूत ने दर्जनों वाहनों को सीज किया। शुक्रवार को सुबह से ही अधिकारियों की गाडि़यां नेशनल व स्टेट हाइवे पर दौड़ती नजर आईं। एआरअीओ के अलावा पीटीओ विकास अस्थाना, रोडवेज के एआरएम चक्कर ¨सह आदि ने चे¨कग अभियान चलाया। चे¨कग से टेम्पो व मैजिक चालकों में खलबली मची रही। कोतवाली सदर व कोतवाली हाथरस गेट में डेढ़ दर्जन से अधिक वाहनों को बंद कराया गया। कुछ से मौके पर जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों को इस दो दिवसीय अभियान की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाएगी।
इधर सिविल पुलिस ने भी यातायात माह के अंतर्गत जगह-जगह अभियान चलाया। इस व्यापक कार्रवाई के बावजूद यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को नहीं मिल रहा। तालाब चौराहा, सासनी गेट चौराहा, नगर पालिका आदि स्थानों पर अब भी टेम्पो व मैजिक चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। बेतरतीब यात्रियों को वाहनों में ढोया जा रहा है। अभियान में इक्का-दुक्का चालकों पर कार्रवाई कर अधिकारी इतिश्री कर रहे हैं।
---