दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस की कवायद
हाथरस : मुरसान क्षेत्र के गांव में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस को भागदौड़
हाथरस : मुरसान क्षेत्र के गांव में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस को भागदौड़ करनी पड़ी। तीन बार पुलिस गांव में गई। जिस युवक को आरोपित किया जा रहा है उसे पूरा गांव व परिजन मंद बुद्धि बता रहे हैं। इस मामले में रात आठ बजे तक कोई तहरीर नहीं आयी है।
मुरसान पुलिस को सूचना मिली कि गांव के एक युवक ने पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म की सूचना पर पुलिस भी हरकत में आ गई और गांव में पहुंची। छानबीन की। साथ ही कार्रवाई की कह लौट आई। समय बीतता गया लेकिन देर रात आठ बजे तक कोई भी रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं आया। एसओ मुरसान एके ¨सह का कहना है कि पुलिस गांव में तीन बार जा चुकी है। जिस व्यक्ति को आरोपित किया जा रहा है उसे पूरा गांव मंदबुद्धि का बता रहा है। उसका आगरा में उपचार भी चल रहा है। उसके द्वारा बच्ची को गोद में लेने की बात तो स्पष्ट हुई है। उनका कहना है कि परिजन जो भी तहरीर देंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।