फौजदारी में आधा दर्जन घायल
हाथरस : सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे
By Edited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 12:06 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 12:06 AM (IST)
हाथरस : सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर में नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
गांव रामपुर में सोमवती पत्नी किशोरी अपने घर के बाहर बनी नाली में पड़ोसी जबरन ईंट लगा रहा था। इसका विरोध करने पर फौजदारी हो गई, जिसमें एक पक्ष से लक्ष्मी, भावना, कमलेश, सोमवती घायल हो गए।ं दूसरे पक्ष से सरोज देवी पत्नी लायक सिंह, संजू पुत्र लायक सिंह घायल हुए हैं। दोनों पक्षों से आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें