रन फॉर यूनिटी में दौडे़ लोग
हाथरस : रन फॉर यूनिटी स्कूली बच्चों, भाजपाइयों के साथ सामान्य नागरिकों ने भाग लिया तथा राष्ट्रीय एकत
हाथरस : रन फॉर यूनिटी स्कूली बच्चों, भाजपाइयों के साथ सामान्य नागरिकों ने भाग लिया तथा राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। रन फॉर यूनिटी वासुदेव विद्या मंदिर से प्रारम्भ होकर विभिन्न बाजारों से होते हुए बस स्टैण्ड परिसर में धन्यवाद सभा के रूप में बदल गई। प्रमुख वक्ताओं में सांसद प्रतिनिधि डा. महेन्द्रपाल शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह आचार्य, जिलामहामंत्री डा. देवचन्द्र गौड़, संयोजक अशोक जैसवाल ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। संचालन राधेश्याम पागल ने किया।
सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेण्डरी स्कूल के बच्चे भी दौड़े। प्रधानाचार्य डा. जगदीश शर्मा एवं प्रबन्धक रामेश्वर सिंह जैसवाल ने राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। संत कािर्ष्ण पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रबन्धक बबलू तायल ने शपथ दिलाई। ज्ञान भारती जूनियर हाईस्कूल व रामरतन कटारा इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी दौड़ में भाग लिया।
सहपऊ : ब्लाक संसाधन केन्द्र के प्रागण में प्रतियोगिताओं के साथ दौड़ का आयोजन हुआ। खण्ड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार यादव व पूमावि के प्रधानाध्यापक त्रिलोकी सिंह यादव के नेतृत्व में वाद-विवाद प्रतियोगिता, अंत्याक्षरी, रंगोली व दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय व कस्तूरबा गाधी आवासीय बालिका विद्यालय आदि के बच्चों ने सहभागिता की। बालक वर्ग से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान आकाश, सुशील व करन तथा बालिका वर्ग में कु. सकीना, कु. खुशी व कु. ललिता आदि को पुरस्कृत किया गया।
सासनी : भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि हम राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। यहां पर एकता दौड़ शहीद पार्क से शुरू हुई। दौड़ में प्रेम सिंह कुशवाह, पवन रावत, रविन्द्र रावत शर्मा, विद्याभूषण गर्ग, अनिल मिश्रा, लोकेश गर्ग, मुकेश वाष्र्णेय, राजू, बौबी गुप्ता, दीपक वाष्र्णेय, दिलीप अग्रवाल आदि शामिल हुए। इसके अलावा शिक्षण संस्थओं में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
सिकंदराराऊ : रन फार यूनिटी में भाजपा के दिग्गज नेता एवं कार्यकर्ताओं ने दौड़ लगाई। समापन पर सभा हुई। इसका शुभारंभ पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गाधी ने हरी झडी दिखाकर सरस्वती शिशु मंदिर से प्रात: 8 बजे किया। रन फार यूनिटि मोहल्ला गौसगंज, नौरंगाबाद पुराना डाकघर, राठी चौराहा, बड़ा बाजार होती हुई जीटी रोड पर आयी तथा पंत चौराहा होती हुई हाथरस रोड स्थित भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह पुंढीर के कार्यालय पर पहुंचकर सम्पन्न हुई, जहा सभा में सुरेश प्रताप गाधी ने कहा कि सरदार पटेल राष्ट्रनायक थे। उनके जन्मदिन पर सभी लोग राष्ट्रीय एकता को अक्षुण्य बनाए रखने का संकल्प लें। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुरेन्द्र सिंह पुंढीर, भाजयुमो के जिला महामंत्री मुकेश चौहान, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मीरा माहेश्वरी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष डा अंशुल सेंगर आदि ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। युवा समाज सेवी रितिक गुप्ता के आवास पर गोष्ठी में पटेल को भाव भीनी श्रद्धाजलि दी गई।
अध्यक्षता इन्द्रदेव पालीवाल ने तथा संचालन विभोर माहेश्वरी ने किया। हिंदी प्रोत्साहन समिति की युवा वाहिनी के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित के नेतृत्व में युवाओं ने सरदार पटेल की जयंती मनाई।