बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत
जागरण संवाददाता, हाथरस : बुधवार की सुबह गांव बघराया के निकट बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध ने उपचार
जागरण संवाददाता, हाथरस : बुधवार की सुबह गांव बघराया के निकट बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे गांव में मातम छा गया। बिलखते परिजनों को लोग ढाढ़स बंधाते नजर आए।
गांव बघराया के रहने वाले नवाब सिंह (65) बुधवार की सुबह पैदल अपने खेतों की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के आगे बढ़े कि तभी तेज गति में आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख एकत्रित हुए ग्रामीणों ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। घायल को उपचार के लिए महौ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया गया, जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बाइक सवार इनके साथ अलीगढ़ भी गया था, जहां वृद्ध की मौत की भनक लगते ही वह उड़न छू हो गया।
नवाब सिंह की मौत की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। बिलखते परिजनों को लोग ढाढ़स बंधाते नजर आए। देर शाम इस संबंध में कोतवाली हाथरस जंक्शन में तहरीर दे दी गई। पुलिस ने भी इस मामले में पड़ताल की है।
बस ट्रक भिड़े, यात्री घायल
हाथरस : कस्बा हाथरस जंक्शन स्थित ऊपरगामी पुल पर बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों ही वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राजस्थान परिवहन निगम की बस में सवार कुछ यात्रियों के चोटिल होने की खबर है, जिन्होंने अपना उपचार निजी अस्पताल में कराया है। देर शाम समाचार लिखे जाने तक कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। दोनों पक्षों में वार्ता का दौर चल रहा है।