विवाहिता ने आग लगाकर जान दी
संवाद सहयोगी, हाथरस : सादाबाद क्षेत्र में एक विवाहिता ने शनिवार को खुद पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ल
संवाद सहयोगी, हाथरस : सादाबाद क्षेत्र में एक विवाहिता ने शनिवार को खुद पर मिट्टी का तेल डाल आग लगा ली। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
सादाबाद के गांव जटोई निवासी अमन की पत्नी रिहाना बेगम (25) ने अपने मायके जाने की जिद की। उसके पति ने उसे मायके नहीं जाने दिया इससे कुपित होकर उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और आग लगा दी। एकत्रित हुए ग्रामीणों व परिजनों ने मिल कर उसे कमरे से निकाला। अस्पताल ले समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। फीरोजाबाद से उसके मायके के लोग यहां के लिए चल दिए हैं। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है।
संदिग्ध हालात में महिला की मौत
सादाबाद : गांव मंस्या कला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। रनवीर सिंह की शादी 18 साल पहले सत्यवती से हुई थी। 40 वर्षीय सत्यवती के भाई विजय सिंह निवासी नगला चोखा हाथरस ने शनिवार की रात कोतवाली सादाबाद में पुलिस को बताया कि उसकी बहन की हत्या कर दी गई है। ससुराल वालों ने बिना सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया। विजय के अनुसार 23 अक्टूबर को ससुराल वालों ने सत्यवती को बुरी तरह पीटा था। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे आगरा के नर्सिग होम में भर्ती कराया था जहां सत्यवती की मौत हो गई। विजय के अनुसार सत्यवती के पड़ोसियों ने जानकारी दी। सादाबाद एसओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि विजय की तहरीर मिल गई है, गांव में दबिश दी जा रही है।