हाथरस से फरह गए सैकड़ों भाजपाई
By Edited By: Published: Mon, 22 Sep 2014 02:22 AM (IST)Updated: Mon, 22 Sep 2014 02:22 AM (IST)
हाथरस : पं.दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर मथुरा के फरह स्थित दीनदयाल धाम पर रविवार को आयोजित मेले में आए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के स्वागत के लिए सैकड़ों भाजपाई रवाना हुए।
इतवार की सुबह नगला बेलनशाह स्थित पालिकाध्यक्ष के आवास से एक बस व कार में सवार कार्यकर्ताओं को रवाना किया गया। इस बस को पालिकाध्यक्ष डौली माहौर व उनके पति वासुदेव माहौर एडवोकेट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष सेंगर ने बताया कि एक बस मोहन गंज तथा दूसरी बस रवि कुंज से रवाना हुई है। कार्यकर्ताओं में इसे लेकर उत्साह था। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती डौली माहौर, वासुदेव माहौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता के अलावा अन्य भाजपाई भी रवाना हुए। ताकि केन्द्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए उनके भाषण भी सुन सके।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें