मोदी के जन्मदिन पर जुटाएंगे राहत सामग्री
जागरण संवाददाता, हाथरस :
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आज कोई उत्सव नहीं होगा। जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ की विभीषिका के चलते प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए आर्थिक व राहत सामग्री जुटाई जाएगी। जिलाध्यक्ष ने समस्त मंडलों में जिम्मेदारी बांट दी है।
जिलाध्यक्ष सुभाष सेंगर ने बताया कि प्रधानमंत्री ने बाढ़ के चलते उत्सव जैसा कार्यक्रम न करने व बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत जुटाने का आह्वान किया है। इसके लिए डा. देवचंद गौड़ को सादाबाद, गौरव आर्य को हाथरस व सेक्रेटरी सिंह यादव को सिकंदराराऊ की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जो कलश (डिब्बे) जिले से मंडलों को दिए थे, उन्हीं डिब्बों में राहत राशि इकट्ठा की जाएगी। यह राशि 17 सितंबर से 25 सितंबर के बीच इकट्ठा की जाएगी।
गडकरी की सभा में पहुंचें
हाथरस : जिलाध्यक्ष सुभाष सेंगर ने बताया कि 21 सितंबर को मथुरा जनपद के नगला चन्द्रभान फरह में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।