Move to Jagran APP

महिला को गोली से उड़ाया

By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 12:22 AM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 12:22 AM (IST)
महिला को गोली से उड़ाया

संवाद सहयोगी, हाथरस : चंदपा थाना क्षेत्र के गांव नगला दुर्जी में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह अपने पति व बच्चे के साथ छत पर सो रही थी। गोली चलने की आवाज सुनकर पति ने आरोपियों का पीछा भी किया मगर वे भागने में सफल रहे। पति ने दो पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया।

loksabha election banner

रिंकी (28) पत्नी सतेंद्र उर्फ जीतू शुक्रवार की रात अपने पति व बच्चे के साथ छत पर सो रही थी। छत पर नौकर भी सो रहा था। रात लगभग डेढ़ बजे अचानक गोली चलने की आवाज हुई। सतेंद्र व नौकर हड़बड़ाकर उठ गए। सतेंद्र ने देखा की दो लोग उनकी पत्नी के पास से भाग रहे हैं। उन्होंने पीछा किया, लेकिन दोनों खेत में कूद कर भाग गए। सतेंद्र व उनके नौकर ने देखा तो रिंकी के बिस्तर के पास खून ही खून था। यह देख सतेंद्र के होश उड़ गए। पत्नी के चेहरे से खून बह रहा था। तब तक उसकी सांसे चल रही थी। रिंकी को गोली मारे जाने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। गांव में ही रिंकी के पिता हाकिम सिंह का घर है। जानकारी पर युवती के मायके वाले व ग्रामीण आ गए। सूचना कोतवाली चंदपा पुलिस को दी गई। ग्रामीण रिंकी को अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

एसओ गजराज सिंह मय फोर्स गांव में पहुंचे। पति सतेंद्र उर्फ जीतू ने अपने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया। उसने गांव के राजकुमार व पप्पू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सतेंद्र ने बताया कि होली पर इन लोगों से उसका झगड़ा हो गया था। उसका आरोप है कि राजकुमार और पप्पू होली पर उसकी दोस्त की पत्नी को जबरन घर से खींच लाए थे, जिसे लेकर मारपीट हुई थी। इसी बात की रंजिश दोनों ने निकाली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना की जानकारी पर शनिवार को एएसपी अजय प्रताप सिंह व सीओ सादाबाद नरेंद्र देव ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया।

महिला को क्यूं

बनाया निशाना

सतेंद्र की मानें तो होली पर हुए विवाद की वजह से ही उसकी पत्नी की हत्या की गई, लेकिन झगड़ा उस महिला से नहीं हुआ था। होली के इतने समय बाद हत्या की यह वजह पुलिस के गले नहीं उतर रही। एसओ गजराज सिंह के अनुसार रिंकी की पहली शादी लोहर्रा (इगलास) निवासी भूरी सिंह से हुई थी। वर्ष 2008 में रिंकी ने दूसरी शादी कर ली। मथुरा निवासी सतेंद्र उर्फ जीतू से उसने कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद उसने अपने गांव में ही अलग घर बनवा लिया था। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

इनका कहना है

पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवती की हत्या की असल वजह तफ्तीश में ही सामने आएगी।

अजय प्रताप सिंह, एएसपी हाथरस।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.