कातिल प्रेमी को भेजा जेल
By Edited By: Published: Mon, 28 Jul 2014 12:24 AM (IST)Updated: Mon, 28 Jul 2014 12:24 AM (IST)
हाथरस : प्रेमिका की गला घोटकर हत्या कर हाथ की नसें को काट देने वाले प्रेमी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। हाथरस जंक्शन के गांव पवलोई निवासी जगदीश कुमार की बेटी प्रेमलता का उसके प्रेमी गौरव ने कत्ल कर दिया था। उसके हाथ की नसें भी काट दी थी। हत्या की रिपोर्ट मृतका की मां मिथलेश ने दर्ज कराई थी। इसमें गौरव, उसके पिता रमेश चन्द्र, मां, बहन प्रियंका व भाई सौरव को नामजद किया गया था। पुलिस की मानें तो गौरव ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। अन्य की तलाश में दबिश का दौर जारी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें