ईद की तैयारियां, रंगाई पुताई शुरू
जागरण संवाददाता, हाथरस : ईद की तैयारियों व्यापक स्तर पर शुरू हो गई है। ऐसे में घरों को भी सजाया जा रहा है तो दूसरी ओर ईदगाह पर भी भव्यता पूर्व रंगाई पुताई चल रही है। बाजारों में भी खरीदारी का दौर चल रहा है। इधर, अलविदा जुमा की नमाज शुक्रवार को डेढ़ बजे नयागंज स्थित जामा मस्जिद पर होगी। इसके लिए पालिका व पुलिस प्रशासन के अधिकारी जुट हुए थे।
पाक माह रमजान चल रहा है। इसके बाद ईद-उल-फितर का पर्व भी मनाया जाएगा। ईद की नमाज अदा कराने हेतु ईदगाह की रंगाई-पुताई व सफाई को लेकर मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी ने ईदगाह का निरीक्षण किया। ईदगाह की रंगाई-पुताई व सफाई का जायजा लिया। इस मौके पर जनरल सेक्रेटरी कुर्बान अली शहजादा, बाबर खां, कमर अहमद कुरैशी, चांद मोहम्मद, पप्पू कुरैशी, हाजी शाबिर खां, शकील अहमद, आबाद कुरैशी, चमन बाबू, डा. रहीस अब्बासी, मुबीन खान, मोहम्मद अकबर, युसूफ पहलवान, शहजाद खां, जाफर आदि मौजूद थे।
दूसरी ओर घरों में भी सजावट का दौर चल रहा है। लोगों में इसे लेकर उत्साह है। इधर लोगों ने खरीददारी भी करना शुरू कर दिया है। क्योंकि ईद में ज्यादा समय नहीं है। शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज जामा मस्जिद पर दोपहर डेढ़ बजे से होगी। इसे लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हैं। पालिकाध्यक्ष डौली माहौर ने भी अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश दिए है। वहीं सुरक्षा की व्यापक दृष्टि से यहां पर पुलिस कर्मचारियों को लगाया गया है।