बीवी की बेवफाई पर काट लिया पेट, अलीगढ़ रेफर
संवाद सहयोगी, हाथरस : सिकंदराराऊ में पत्नी की बेवफाई से तंग आकर एक व्यक्ति ने अपना पेट ब्लेड से काट लिया। इससे उसकी आतें बाहर निकल आईं। उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। इस व्यक्ति की पत्नी चार वर्ष से अपने मायके से नहीं लौटी है। उसके सात बच्चे हैं। बताया जाता है कि महिला ने दिल्ली में किसी और व्यक्ति से निकाह कर लिया है।
सिकंदराराऊ के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी निवासी वहीद (40) पुत्र मोहम्मद सलाम का निकाह बीस वर्ष पूर्व गुलशन निवासी जसवंतनगर (इटावा) के साथ हुआ था। उसके सात बच्चे हैं, जिनमें चार लड़के व तीन लड़किया हैं। चार वर्ष पूर्व गुलशन अपने मायके चली गई थी तब से वहीद ने उसे वापस लाने के कई बार प्रयास किए लेकिन नाकाम रहा। इस बीच उसे खबर मिली कि गुलशन ने दिल्ली के किसी अन्य व्यक्ति के साथ निकाह कर लिया है। इससे क्षुब्ध होकर उसने गुरुवार की सुबह ब्लेड से अपना पेट काट लिया, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। उसकी आतें बाहर निकल आईं। कुछ दिन पहले भी वहीद आत्म त्या का प्रयास कर चुका है। परिजन आनन-फानन वहीद को थाने लेकर आए जहा से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीरावस्था में उसे अलीगढ़ मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।