रंजिशन फायरिंग, महिला घायल
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 12:32 AM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 12:32 AM (IST)
हाथरस : सहपऊ गांव बटपुरा में गुरुवार को दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इसमें एक महिला घायल हुई है। उसे इलाज की खातिर आगरा भेजा गया है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
गांव बटपुरा के महेश व पूरन में विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में होली पर भी विवाद हुआ था। गुरुवार को दोनों ही पक्षों में फिर गाली-गलौज हुई। बात इतनी बढ़ गई कि फायरिंग की नौबत आ गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें