बहिष्कार का ऐलान हो सकता है वापस
संवाद सहयोगी, हाथरस : सादाबाद के कस्बा बिसावर की महापंचायत में 24 अप्रैल को होने वाले मतदान का बहिष्कार का एलान हो चुका है। यदि जिलाधिकारी ने बिसावर पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया तो बहिष्कार का ऐलान वापस हो सकता है।
बिसावर अड्डे से कस्बा बिसावर जाने वाला मार्ग इतना बदहाल है कि सड़क किनारे पोखर है पूरी तरह से ओवर फ्लो हो चुकी है। हालात यह हैं कि सड़क दिखाई नहीं देती। गांव के सभी लोगों को इसी मार्ग से जाना पड़ता है।
बिसावर की प्रमुख सड़कें पचावरी, नगला मदारी, कस्बा से नगला छत्ती, के अलावा अन्य प्रमुख सड़कें जर्जर व क्षतिग्रस्त हैं। इस इलाके में आपराधिक घटनाएं भी अधिक होती हैं। बिसावर समस्याओं की पोटली बन चुका है।
कस्बा के चौ.बाबूलाल, चौ. विजयपाल सिंह, रूपेश चौधरी, मनोज पंसारी, गजेन्द्र सिंह, रवेन्द्र सर्राफ, जवाहर ठाकुर, पराग अग्रवाल, सुनील बंसल, रामरतन बंसल, कीर्ति सेठ, अशोक चौधरी, सुरेन्द्र सिंह, हाकिम सिंह, अशोक सूर्यवंशी, विजय कुशवाह, कल्ला चौधरी, राकेश चौधरी, कुलदीप फौजी, हरेन्द्र सिंह, संजीव चौधरी, वीरेन्द्र सविता आदि ने डीएम का ध्यान आकर्षित कराते हुये कहा है कि वह यहां आकर क्षेत्रीय वाशिंदों से वार्ता करें तो बहिष्कार की घोषणा वापस हो सकती है।