फसलों को उजाड़ रहीं नील गायें
By Edited By: Published: Thu, 17 Apr 2014 01:25 AM (IST)Updated: Thu, 17 Apr 2014 01:25 AM (IST)
संवाद सहयोगी, हाथरस : सासनी और आसपास के गांव में नीलगाय फसलों को बेहद नुकसान पहुंचा रही हैं। किसानों कई बार वन विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाने लगा चुके हैं, लेकिन अधिकारी इसे गम्भीरता से नहीं ले रहे हैं।
किसान रामप्रकाश नगाइच का कहना है कि नील गायों को यदि मार दिया जाए तो उन पर मुकदमा दायर कर दिया जाता है। सड़क पर गुजरते वाहनों से नीलगाय टकरा चुकी हैं। इससे अनेक लोगों के गंभीर चोटें आई हैं। खास बात यह है कि लाठी डंडा लेकर भगाया जाए तो नीलगायों का झुंड लोगों के पीछे पड़ जाता है। किसानों ने उच्चाधिकारियों से इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें