Move to Jagran APP

हरदोई में बंदी ने दांत से काटा दुष्कर्म के आरोपी का प्राइवेट पार्ट

हरदोई जिला कारागार में कल उस माहौल अचानक उस समय बेहद संगीन हो गया जब एक बंदी ने दुष्कर्म के आरोपी एक बंदी का प्राइवेट पार्ट अपने दांत से काट लिया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 04:52 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 03:08 PM (IST)
हरदोई में बंदी ने दांत से काटा दुष्कर्म के आरोपी का प्राइवेट पार्ट
हरदोई में बंदी ने दांत से काटा दुष्कर्म के आरोपी का प्राइवेट पार्ट

हरदोई (जेएनएन)। हरदोई के जिला कारागार में कल मामला बेहद सनसनी वाला हो गया। यहां जेल में बंद एक कैदी ने दुष्कर्म के आरोपी का प्राइवेट पार्ट दांत से काट लिया। जिसके बाद से गंभीर रूप से घायल दुष्कर्म के आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

loksabha election banner

हरदोई जिला कारागार में कल उस माहौल अचानक उस समय बेहद संगीन हो गया जब एक बंदी ने दुष्कर्म के आरोपी एक बंदी का प्राइवेट पार्ट अपने दांत से काट लिया। दरअसल के बीच किसी हंसी मजाक के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद कैदी ने दुष्कर्म के आरोपी के गुप्तांग को दांत से काट लिया। बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल प्रशासन ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया यहां उसका इलाज चल रहा है। इस पूरे मामले की जेल प्रशासन पड़ताल कर रहा है।

यह भी पढ़ें: सेना पर विवादित बयान पर आजम की सफाई, बोले- मुझे 'आइटम गर्ल' बना दिया

क्या है पूरा मामला

जेलर मृत्युंजय नारायाण पांडेय के मुताबिक, हरदोई जिला कारागार में संडीला कोतवाली के दामाद पुरवा निवासी नूर मोहम्मद पुत्र अब्दुल हसन दुष्कर्म के आरोप में पिछले चार माह से जिला कारागार में बंद है। वह बैरक नंबर सात में अन्य बंदियों के साथ है। कल देर शाम बंदियों के बीच हंसी मजाक चल रहा था।

यह भी पढ़ें: रेप की कोशिश करने वाले 'स्वामी' का गुप्तांग काटने वाली युवती आरोप से मुकरी

इस दौरान बैरक में बंद मानसिक रूप से बीमार एक अन्य बंदी ने अचानक दांत से उसका गुप्तांग काट लिया। इसके बाद से बैरक में खलबली मच गई।

यह भी पढ़ें: पिता ने बेटी के प्रेमी का गुप्तांग काटा और फिर शव को पेड़ से लटकाया

घटना की जानकारी पर कारागार प्रशासन ने घायल बंदी को जेल अस्पताल में लाए। यहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दांत से गुप्तांग काटने वाले बंदी को अन्य बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.