बटवारे के विवाद में पिता को मारी कुल्हाड़ी
संवाद सहयोगी, बिलग्राम : संपत्ति में हिस्सा न देने से नाराज एक युवक ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी स
संवाद सहयोगी, बिलग्राम : संपत्ति में हिस्सा न देने से नाराज एक युवक ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बिलग्राम कोतवाली अंतर्गत ग्राम महसोनामऊ मजरा जफरपुर तिगावां में हुई। गांव निवासी राम खिलावन का अपने पिता मैकू लाल उर्फ भोला से संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोपहर बाद कुछ विवाद हो गया। बताते हैं कि विवाद बढ़ने से आक्रोशित रामखिलावन ने पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया और आरोपी को भी मौके पर दबोच लिया। हालत गंभीर होने के कारण मैकू लाल को जिला अस्पताल भेज दिया गया। बताया जाता है कि घायल के तीन बेटे हैं। जिनमें से सबसे बड़ा सुशील, राधे तथा सबसे छोटा रामखिलावन है। राधे दिव्यांग है और उसका विवाह नहीं हुआ है। सबसे छोटे राम खिलावन का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। मैकू लाल के पास कुल नौ बीघा कृषि भूमि बताई गई है। जिसमें से चार बीघा भूमि उसने बड़े बेटे को पहले ही दे दी थी। गांव वालों के अनुसार शेष भूमि का बैनामा भी बड़े बेटे के नाम करने का मन उसने बना लिया था। यह बात राम खिलावन को नागवार लग रही थी। इसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई जिसके बाद उस पर हमला कर दिया।