पिकअप डाला से अलग-अलग स्थानों पर दो भैंस चोरी
संवाद सूत्र, मल्लावां : कोतवाली के ग्राम मगरहा निवासी सदन वर्मा ने दी तहरीर में बताया कि उसकी भैंस
संवाद सूत्र, मल्लावां : कोतवाली के ग्राम मगरहा निवासी सदन वर्मा ने दी तहरीर में बताया कि उसकी भैंस घर के सामने बंधी थी। रात्रि करीब एक बजे सफेद रंग की लोडर रुकी और उस पर भैंस को लाद कर चलते बने। खटपट की आवाज सुनकर वह जागे। उन्होंने लोडर का पीछा करते हुए यूपी 100 पुलिस को फोन भी किया। जब तक पुलिस पहुंची तब तक चोर निकल गए। भैंस की कीमत 50 हजार रुपये बताई गई।
इसी रात को दूसरी घटना ग्राम मटियामऊ में हुई, जहां पर अब्दुल सलाम पुत्र मशीउद्दीन की रात में भैंस चोरी हो गई। अब्दुल सलाम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका कारखाना ग्राम गौसापुर में है। वहीं पर भैंस बंधी थी। रात्रि करीब डेढ़ बजे एक पिकअप राघौपुर की ओर से आई और कारखाने से 200 मीटर दूर रुक गई। जब चोर उसकी भैंस खोल कर ले जाने लगे तब उसकी पड़िया चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर बाहर गया तो देखा भैंस गायब थी और चोर भैंस को पिकअप पर लाद कर चले गए। उसने बाइक से पीछा किया तो देखा कि पिकअप ग्राम मटियामऊ में लल्ला, लुटरी व दरोगा के घर के सामने रुकी। जिसमें से परवीन पत्नी जोद्धी उतरी और अपने घर चली गई। पिकअप पर उसके तीनों लड़के रह गए जो उसे लेकर चले गए।