आठवीं क्लास तक के सभी स्कूल दो दिन बंद रहेंगे : डीएम
शाहजहांपुर : सर्दी के भीषण प्रकोप के मद्देनजर जिलाधिकारी रामगणेश ने नौ एवं दस नवंबर के लिए आठवीं क्ल
शाहजहांपुर : सर्दी के भीषण प्रकोप के मद्देनजर जिलाधिकारी रामगणेश ने नौ एवं दस नवंबर के लिए आठवीं क्लास तक के सभी विद्यालय बंद रखने का आदेश दिया है। साथ ही विद्यालय प्रबंधन को चेतावनी भी दी है कि इस आदेश का उल्लघंन किये जाने पर विद्यालय की मान्यता रद्द करने के साथ-साथ एफआइआर भी दर्ज कराई जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि चाहे परिषदीय विद्यालयों हो या फिर सीबीएससी स्कूल, आठवीं कक्षा तक के बच्चों को अवकाश रहेगा। साथ ही जनपद के सभी स्कूल-कालेज पूर्वान्ह नौ बजे के बाद ही खोले जाएं। कक्षा आठवीं तक के बच्चों के अवकाश की स्थिति की मॉनीट¨रग कराई जायेगी। जिलाधिकारी के मुताबिक सर्दी के भीषण प्रकोप में बेसहारा, गरीबों को कंबल वितरण करने का भी आदेश दिया गया है। प्रत्येक तहसील पर 1388 कंबल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को रात के समय भ्रमण कर कंबल वितरण करने को कहा गया है। इधर, एडीएम प्रशासन जितेंद्र कुमार शर्मा बताया कि निजी क्षेत्र के प्रमुख स्कूलों के प्रबंधन ने सहयोग करने का भरोसा दिया है।