100 लीटर अवैध शराब बरामद
कछौना, संवाद सूत्र : कछौना पुलिस ने अभियान चला कर क्षेत्र से अवैध शराब बनाने वालों को 100 लीटर कच्ची
कछौना, संवाद सूत्र : कछौना पुलिस ने अभियान चला कर क्षेत्र से अवैध शराब बनाने वालों को 100 लीटर कच्ची शराब व बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने 700 लीटर लहन भी नष्ट किया है। थाने पहुंचे एएसपी बीसी दुबे ने कहा सभी के विरुद्ध गुंडा एक्ट के साथ गैंगस्टर लगाया जाएगा।
एसपी के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में कछौना पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने समसपुर व कंजड़पुरवा से सात लोगों को अवैध कच्ची शराब बनाते पकड़ा। पकड़े गए लोगों के पास से 100 लीटर कच्ची शराब व बनाने के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने समसपुर निवासी संजीव कुमार, राजेंद्र, राजेश, शेर ¨सह व मुकेश और कंजड़पुरवा के राजकपूर और पप्पू को पकड़ा। एएसपी ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी के विरुद्ध गुंडा एक्ट के साथ गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा।