महिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित हो कार्रवाई
हरदोई, जागरण संवाददाता : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं से संबंधित मामलों की गंभी
हरदोई, जागरण संवाददाता : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिलाओं से संबंधित मामलों की गंभीरता से सुनवाई कर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी ताकि महिलाओं को न्याय मिल सके।
राज्य महिला आयोग की सदस्य माला द्विवेदी ने बुधवार को पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न मामलों की समीक्षा की। उन्होंने घरेलू ¨हसा व महिला उत्पीड़न के बारे में जानकारी ली। बैठक में प्राप्त हुए 13 प्रार्थना पत्रों में महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित थानों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि महिला उत्पीड़न के मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए वह प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को सुनवाई कर रही हैं। पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। समीक्षा में सीओ सिटी अजीत ¨सह चौहान, एसएचओ महिला थाना कनकलता दुबे, राकेश कुमार राही महिला कल्याण विभाग, सतीश कुमार तथा शोभना ¨सह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।