स्वदेशी का करें व्यापार, चाइनीज का बहिष्कार
हरदोई, जागरण संवाददाता : देश में आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान को समर्थन देने से नाराज लोगों ने अब चीन
हरदोई, जागरण संवाददाता : देश में आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान को समर्थन देने से नाराज लोगों ने अब चीन निर्मित वस्तुओं का प्रयोग न करने का संकल्प लिया है वहीं अन्य लोगों से अपील की वह चीन के बजाय स्वदेशी वस्तुओं का ही प्रयोग करें। जिससे आतंकवाद का समर्थन करने वालों का आर्थिक आधार कमजोर हो। वह अपनी मानसिकता बदलने के लिए मजबूर हों। व्यापारियों से अपील की है कि स्वदेशी वस्तुओं का व्यापार और चीन के सामान का बहिष्कार करें।
निशा का कहना है कि दीपावली पर हम लोगों ने चीन निर्मित झालरों के अलावा अन्य कथित फैंसी आइटमों का बहिष्कार करना चाहिए। हमारे देश में निर्मित इससे संबंधित वस्तुओं की भरमार है। उनका ही प्रयोग करना चाहिए जिससे चीन को पता चल सके कि भारत के खिलाफ आतंकवाद का समर्थन करना अनुचित है।
रजनी का कहना है कि चीन की आर्थिक उन्नति का कारण भारत ही है। यदि सभी भारतवासी यह निर्णय कर लें कि चीन निर्मित वस्तुओं का प्रयोग नहीं करेंगे तो चीन की आर्थिक उन्नति रुक जाएगी और वह भारत के खिलाफ आतंक फैलाने वालों का समर्थन नहीं कर पाएगा।
दीपक ¨सह का कहना है कि भारत विश्व के कल्याण की कामना करने वाला इकलौता देश है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह किसी भी मामले में कमजोर है। जो देश यह समझते हैं यह उनकी भूल है। आज पाकिस्तान के आतंकवाद से सभी परेशान है। ऐसे में चीन द्वारा उसका समर्थन करना ¨नदनीय है। उसको सबक सिखाने के लिए हमें चीन निर्मित वस्तुओं का त्याग करना चाहिए।
अधिवक्ता सीपी शुक्ला का कहना है कि सस्ते के चक्कर में लोग चीन निर्मित सामान प्रयोग करने लगे हैं। जबकि हमारे देश में भी दिल्ली में निर्मित सामान उन्हीं मूल्यों पर उपलब्ध रहता है। चीन का सामान भी यूज एंड थ्रो के पैटर्न पर प्रयोग किया जाता है। इसी पैटर्न पर हम दिल्ली निर्मित सामान का प्रयोग करें तो आसानी से चीन को सबक सिखाया जा सकता है।