सुनिश्चित होगी शिक्षकों की उपस्थिति
हरदोई, जागरण संवाददाता : माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर किया जाएगा। विद्यालय मे
हरदोई, जागरण संवाददाता : माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर किया जाएगा। विद्यालय में शैक्षिक वातावरण व्यवस्थित करने के साथ ही कक्षाओं में अध्यापकों व छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। यह बात जिला विद्यालय निरीक्षक कमलाकर पांडेय ने बुधवार को जागरण प्रश्न प्रहर में फोन पर पाठकों के सवालों का जवाब देते हुए कहीं। पेश हैं पाठकों के सवाल और उनके जवाब।
सवाल : विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है। इसके लिए क्या करेंगे। श्रवण कुमार, बावन चुंगी
जवाब : विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही औचक निरीक्षण किया जा रहा है, जहां पर भी गड़बड़ी मिल रही है उन शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
सवाल : विद्यालय में शिक्षक कक्षाओं में नहीं आते, इस पर क्या कार्यवाही करेंगे। विपिन कुमार, संडीला
जवाब : विद्यालय में शिक्षकों के कक्षाओं में शिक्षण करने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही औचक निरीक्षण किया जा रहा है। विद्यालय में शिक्षक के कक्षा में न होने पर कार्रवाई की जा रही है।
सवाल : विद्यालय शिक्षक बच्चों को को¨चग के लिए प्रताड़ित करते हैं इसके लिए क्या कार्रवाई की गई। अनिरुद्ध, सांडी
जवाब : राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की को¨चग करने पर रोक है। इसके लिए प्रधानाचार्यों से शपथ पत्र लिया गया है। इसके बाद भी यदि कोई शिक्षक को¨चग करते मिला तो शिक्षक के साथ-साथ प्रधानाचार्य पर भी कार्यवाही की जाएगी।
सवाल : अंक पत्र में मेरी माताजी का नाम गलत हो गया है वह कैसे दुरुस्त होगा। विवेक कुमार, चौहान थोक
जवाब : अगर अंक पत्र में कोई त्रुटि है तो उसके लिए विद्यालय प्रधानाचार्य से संपर्क करें और उनको प्रमाण के साथ प्रार्थना पत्र दें, जिसको बोर्ड को भेजा जाएगा और अंक पत्र में हुई त्रुटि को दूर करा दिया जाएगा।
सवाल : अभिभावक संघ के नाम पर अतिरिक्त पैसे जमा कराए जा रहे हैं। इसके लिए क्या करें। विनोद अवस्थी, आलूथोक
जवाब : अनिवार्य शिक्षा अधिनियम के तहत कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जा सकता है। विद्यालय संचालन के लिए कुछ विद्यालय अभिभावक संघ बनाए हैं। इसका भी निरीक्षण किया जाएगा। अगर सही कार्य में धनराशि व्यय हो रही है तो ठीक है नहीं तो कार्यवाही की जाएगी।
सवाल : कन्या विद्या धन के लिए आवेदन किया था, अभी तक धनराशि नहीं मिली है। अंकिता पांडेय, गिप्सनगंज
जवाब : कन्या विद्या धन योजना की प्रक्रिया बदल गई है। अब जो मेरिट लिस्ट में आती हैं उन्हीं बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिनका सूची में नाम आया है। उनके विद्यालय से आवेदन मांगे गए हैं जो पात्र हैं उनको जल्द ही धनराशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
सवाल : विद्यालय का खेल मैदान खराब है और उपकरण भी नहीं है। इसके लिए क्या व्यवस्था की जा रही है। अभिषेक कुमार, बैटगंज
जवाब : विद्यालय खेल के लिए विद्यालय प्रधानाचार्यों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन से इस मद में बजट नहीं आ रहा है। इसलिए दिक्कत आ रही है। विद्यालय प्रधानाचार्य अपने स्तर से व्यवस्था करा रहे हैं। इसके लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा।