मायके जाने से मना करने पर जान दी
पिहानी, संवाद सूत्र : मायके जाने से पति ने मना किया तो विवाहिता ने फांसी लगा अपनी जीवनलीला समाप्त
पिहानी, संवाद सूत्र : मायके जाने से पति ने मना किया तो विवाहिता ने फांसी लगा अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुरथनिया निवासी रतीराम की पत्नी ऊषा (21) ने बुधवार को अपने घर के कमरे में रस्सी से फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में पता लगा कि उषा ने अपने पति से मंगलवार को मायके जाने की बात कही थी, लेकिन उसके मना करने पर जब गुरूवार को पति घर पर नहीं था तो उसने फांसी लगा ली। मृतका के पिता रामेश्वर निवासी ग्राम अडसार थाना मोहम्दी जनपद खीरी ने पुलिस द्वारा भरे जा रहे पंचनामा पर हस्ताक्षर करने से भी मना कर दिया और आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को मारकर लटकाया गया है। उषा की शादी दो साल पहले हुई थी और उसके आठ माह का बेटा भी है। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।