बारिश के बाद उमस ने छकाया
हरदोई, जागरण संवाददाता : सोमवार की शाम को आई आंधी व रात में हुई बरसात के बाद भी गर्मी से निजात नहीं
हरदोई, जागरण संवाददाता : सोमवार की शाम को आई आंधी व रात में हुई बरसात के बाद भी गर्मी से निजात नहीं मिल सकी। मंगलवार को जहां तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं उमस भी काफी रही।
सोमवार की देर शाम आंधी आई थी। उसके बाद रात 11.30 से 2 बजे तक पानी बरसता रहा। वह बात अलग है कि ढाई घंटे में मात्र 3 मिलीमीटर ही पानी बरसा। आशा थी कि मंगलवार के दिन गरमी नहीं होगी। सूर्योंदय के पूर्व तक मौसम ठीक था भी। लेकिन सूर्योदय के साथ गरमी बढ़ गई। दिन में पछुआ हवा भी मात्र 6 किलोमीटर की गति से चली। इस कारण उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के प्रेक्षक जयशंकर मिश्र के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता सुबह 64 प्रतिशत व शाम की 30 प्रतिशत रही। हवा रात में 25 किलोमीटर की गति से व दिन में 6 किलोमीटर की गति से पछुआ हवा चली।